Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को दी भारत के खिलाफ जीतने की ये सलाह

भारत दौरे पर आयी वेस्टइंडीज की टीम को भारत के खिलाफ लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद वेस्टइंडीज को पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

वेस्टइंडीज को सुनील गावस्कर की ये बड़ी सलाह

वेस्टइंडीज की टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर खुश नहीं है और उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी से सीख लेने की सलाह दी है।

वेस्टइंडीज के इस खराब प्रदर्शन के बाद लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा कि “इस समय विंडीज टीम सोच रही होगी कि भारत को कैसे हराया जाए लेकिन इसके लिए उनके बल्लेबाजों को सीख लेनी होगी।”

विंडीज बल्लेबाजों को लेनी होगी रोहित-विराट से सीख

गावस्कर ने कहा “वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में अच्छा स्कोर बनाया था लेकिन उनकी सामान्य गेंदबाजी और गुवाहाटी की बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर भारत ने सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य 42.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।”

“वैसे भी जब विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हों तो किसी भी आक्रमण के लिए उन्हें रोक पाना आसान नहीं होता है।”

विंडीज रह गया 20-30 रन पीछे

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि “पहले वनडे मैच में जिस तरह से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने गैर-जिम्मेदाराना शॉट्स खेले, उससे उनकी टीम कुछ रन पीछे रह गई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। “

“इन परिस्थितियों के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने पहले वनडे में गैरजरूरी शॉट्स खेले जिससे उनकी टीम 20-30 रन पीछे रह गई।”

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर गंवाएं विकेट

किरोन पावेल ने अर्धशतक के बाद अपना विकेट खराब शॉट खेलकर गंवाया। जबकि शाई होप और रोवमैन पावेल से भी ऐसी ही गलतियां हुई। अगर उन्होंने स्कोरकार्ड देखा होता है उन्हें अहसास होता कि अभी ओवर्स बचे हैं और फिर वे ऐसे खराब शॉट्स नहीं खेलते।”

वहीं भारतीय बल्लेबाजों के लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि “विराट ने अपना पहला हवाई शॉट शकक पूरा होने के बाद खेला। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी पारी को बहुत अच्छे से सेट किया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI- सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को दी भारत के खिलाफ जीतने की ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.