इंटरनेट डेस्क। कल होने जा रहें है भारत और और वेस्टइंडीज के बीच दूसरें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 12 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। साथ ही टीम में कोई बदलाव नही किया गया है। दोनों टीमों के बीच कल मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही मुकाबले में सबकी नजर भारतीय कप्तान विराट कोहली के ऊपर होगी। क्योंकि कल भारतीय कप्तान अपने नाम कई रिकॉर्ड कर सकते है।
बताया जा रहा है की भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक लगाने के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगे। इस शतक के साथ ही वह पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान इंजमाम-उल-हक की बराबरी लेंगे। इंजमाम-उल-हक ने अपने टेस्ट करियर में 120 टेस्ट मैच खेलकर 49.60 के औसत से 8830 रन बनाए थे। साथ ही उन्होंने 25 शतक भी लगाये थे। साथ ही विराट कोहली ने अभी तक 54.66 की औसत से 6286 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने अभी तक 72 टेस्ट मैच में 24 शतक लगाए हैं। इसके अलावा वह दूसरें नंबर के सबसे जल्दी 25 शतक पुरे करने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
साथ ही माना जा रहा है की अभी बराबरी के बाद जल्द ही विराट इंजमाम-उल-हक के इस रिकॉर्ड को तोड़ भी देगे। साथ ही इस समय विराट कोहली दुनिया टॉप बल्लेबाजों की सूची में नंबर.1 पर है। साथ ही भारत इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज को क्लिन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
Herald