एक समय की विश्व क्रिकेट की सबसे खतरनाक और शक्तिशाली टीम रह चुकी वेस्टइंडीज मौजूदा समय की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ दो-दो हाथ करने के लिए भारत के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच आज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हुई।

हर कोई मान रहा है वेस्टइंडीज की सीरीज हार
दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज का आगाज तो आज से राजकोट में हुआ है, लेकिन क्रिकेट पंडितों ने कई दिनों पहले से ही इस टेस्ट सीरीज की भविष्यवाणी को बता दिया है।

जिसमें हर कोई मान रहा है कि भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम करेगी। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के आगे काफी मजबूत नजर आ रही है तभी तो इस तरह की भविष्यवाणी दिख रही है।
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने भी वेस्टइंडीज के हारने की भविष्यवाणी की
कुछ इसी तरह से वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और धाकड़ टेस्ट बल्लेबाज रहे कार्ल हूपर ने भी इस टेस्ट सीरीज में भविष्यवाणी करते हुए भारत के फेवर में 2-0 बताया।
कार्ल हूपर ने कहा कि
“ये वेस्टइंडीज के लिए बहुत ही मुश्किल होने वाला है। ईमानदारी से कहूं तो ये सीरीज भारत के पक्ष में 2-0 से जा रही है। अभी के लिए तो स्कोर लाइन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।”

“ये महत्वपूर्ण होना चाहिए कि वेस्टइंडीज की युवा टीम भारत को एक फाइट दे सके। हम कोई भी ये नहीं देखना चाहते हैं कि विडींज टीम चार दिनों के अंदर ही खत्म हो जाए।”
क्रिस गेल-पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों को शामिल करना था कुछ साल पहले
वहीं कार्ल हूपर ने आगे कहा कि
“अभी तो क्रिस गेल बहुत बुढ़े हो चुके हैं। किरोन पोलार्ड भी 30 पर जा चुके हैं। नरेन के साथ भी यही है इनके लिए अब टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत देर हो चुकी है ये खिलाड़ी 7 साल पहले खेलते तो कहानी कुछ अलग होती।”

“मै जानता हूं कि क्रिस गेल और पोलार्ड दोनों टी-20 स्पेशलिस्ट हैं। लेकिन क्या वो नंबर-7 पर आकर और जिस तरह से वो खेलते आप सहज स्थिति में होते।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND VS WI- वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने भारत-विडींज सीरीज की भविष्यवाणी की, जाने क्या है कार्ल हूपर की भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.