Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- भारतीय टीम, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेलते ही ऐसा करने वाली बन जाएगी पहली टीम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच रविवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 21 अक्टूबर को गुवहाटी में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।

भारतीय टीम वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अपने नाम कर लेगी ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली इस पांच मैचों की वनडे सीरीज में वैसे तो दोनों ही टीमों के कुछ खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि के बहुत करीब खड़े हैं तो वहीं भारतीय टीम के पास भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम इस पांच मैचों की वनडे सीरीज में विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में उतरने के साथ ही अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना लेगी जो वनडे क्रिकेट इतिहास में कोई टीम नहीं कर सकी है।

भारतीय टीम बन जाएगी 950 वनडे मैच खेलने वाली दुनिया की एकमात्र टीम

जी हां विराट कोहली एंड कंपनी विशाखापट्टम के दूसरे मैच में उतरने के साथ ही अपने वनडे क्रिकेट इतिहास के 950 वनडे मैच पूरे कर लेगी। ऐसा करने वाली भारतीय टीम दुनिया की एकमात्र टीम बन जाएगी।

वनडे क्रिकेट की शुरुआत 1971 को हुई थी तो वहीं भारतीय टीम ने अपना पहला वनडे मैच साल 1974 में खेला था। इसके बाद से भारतीय टीम ने अब तक 948 मैच खेल लिए हैं। और दो मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में खेलने के साथ ही 950 वनडे मैच खेल लेगी।

भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने ही खेले हैं 900 मैच तो पाकिस्तान है 1 मैच दूर

भारतीय टीम जहां सबसे ज्यादा 950 मैच के आंकड़े को छूने जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारत के अलावा अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास में 900 से ज्यादा मैच ऑस्ट्रेलिया ने ही खेले हैं जो अब 916 वनडे मैच खेल चुकी है।

तो वहीं पाकिस्तान की टीम 900 वनडे मैच खेलने से केवल एक मैच दूर है जो अब तक 899 मैच खेल चुकी है। इसके अलावा दूसरी टीमें 900 वनडे मैच का आंकड़ा छूने से काफी दूर हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI- भारतीय टीम, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेलते ही ऐसा करने वाली बन जाएगी पहली टीम appeared first on SportzWiki Hindi.