इंटरनेट डेस्क। कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्नम के डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया दूसरा मुकाबला टाई रहा। लेकिन ये मैच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा कल वह इस मुकाबले में सचिन तेंडुलकर को पछाड़ कर वनडे में सबसे तेज़ 10000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है। साथ ही उनके नाम यह ही नही कल और भी रिकॉर्ड दर्ज हुए है। कल विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 37 वां वनडे शतक पूरा किया।
साथ ही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की कल विराट कोहली ने अपने 10000 रन पूरे बनाये साथ ही आपको बता दे की वह ऐसा करने वाले भारत के पांचवें और विश्व के 13वें बल्लेबाज बने है। इसके अलावा उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना है उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन पारियों में तीन शतक लगाये है। साथ ही आपको बता दे की विराट कोहली ने कल अपना 37 वां वनडे शतक लगाने के साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ छठा शतक और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी कोहली बन गये है।
साथ ही बताया जा रहा है की वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मैच में रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी विराट कोहली बन गए है उन्होंने ने इस मामले में भी सचिन तेंडुलकको पीछे छोड़ दिया है। साथ ही आपको बता दे कल भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी साथ ही वेस्टइंडीज को 50 ओवर में 322 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन मुकाबला आखिर गेंद पर टाई हो गया।
Herald