इंटरनेट डेस्क। भारत ने वेस्टइंडीज को पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच 24 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। आपको बता दे की 21 अक्टूबर रविवार को गुवाहाटी में खेला गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को में 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 323 रनों का विशाल लक्ष्य दिया लेकिन भारत की और से विराट कोहली की 140 रन की पारी और रोहित शर्मा की 152 रन पारी की वजह से भारत ने लक्ष्य सिर्फ 42.1 ओवर में हासिल कर लिया। अब अगले मैच में भारतीय कप्तान कोहली के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का अवसर है।
बताया जा रहा है की विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले दूसरें वनडे में भारतीय कप्तान विराट कोहली एक विश्व रिकॉर्ड बना सकते है। बताया जा रहा है की वह विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ी से 10 हज़ार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने अभी तक 9919 रन बनाए हैं साथ ही उनको अपने दस हाज रन पुरे करने के लिए 81 रन की जरूरत है साथ ही वह इस मामलें में सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएगे। साथ ही वह ये रिकॉर्ड बनाकर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देगे अभी तक सबसे तेज दस हजार रण बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है।
आपको बता दे की सचिन तेंदुलकर ने ये रिकॉर्ड 259 वनडे पारियां खेलकर बनाया था जबकि विराट कोहली ने 212 वनडे मैचों में 204 पारियां ही खेली हैं। साथ ही बताया जा रहा है की इस समय विराट शानदार फॉर्म में चल रहें है उनको देखकर माना जा रहा है की वह अगले मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर लेगे।
धोनी 2019 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीता सकते हैं, गांगुली
Herald