Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- ऋषभ पंत की बल्लेबाजी देख सौरव गांगुली हुए मुरिद, कह दी ये दिल छू लेने वाली बात

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत  ने टेस्ट क्रिकेट में जगह मिलने के बाद कुछ ही मैचों के बाद भारतीय क्रिकेट में एक भविष्य की उम्मीद जगा दी है।

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में हो रहे हैं प्रभावशाली

इंग्लैंड के दौरे पर दिनेश कार्तिक की नाकामी के बाद डेब्यू करने वाले युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने को मिले इस मौके पर साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और तीसरे ही टेस्ट मैच में शतक लगा दिया।

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड जैसी परिस्थितियों में इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने शतक लगाने के बाद भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरे जहां लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त पारी खेली।

लगातार तीसरी पारी में पंत के बल्ले से निकली 50 से ज्यादा रन की पारी

राजकोट टेस्ट मैच में 92 रनों की तेज पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैदराबाद टेस्ट मैच में दूसरे दिन आकर्षक पारी खेलते हुए 85 रनों पर नाबाद लौटे और अपने शतक की और अग्रसर हैं।

ऋषभ पंत को लेकर कई आलोचकों की ये राय है कि ये बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट में फिट नहीं बैठता है लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने अब तक खेले 5 टेस्ट मैचों में अपना एक जबरदस्त कमिटमेंट दिखाया है।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत के हुए खास मुरिद

ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में जो टेस्ट मैच खेल रहे हैं वो उनके करियर का महज 5 वां टेस्ट मैच है लेकिन इतने कम समय में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

इसी तरह से भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को देख काफी खुश हैं। सौरव गांगुली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऋषभ पंत क्रीज पर बहुत ही ताजा लग रहे हैं। ये तो केवल स्वाभाविकता है। ये तीनों ही फॉर्मेट में शानदार गेंम चेंजर होंगे। दुर्लभ प्रतिभा हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI- ऋषभ पंत की बल्लेबाजी देख सौरव गांगुली हुए मुरिद, कह दी ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.