भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा कहा है। इस मैच के तीसरे दिन लंच तक भारतीय टीम उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी।

तीसरे दिन लंच तक भारतीय टीम 367 के स्कोर पर सिमटी
भारतीय टीम ने दूसरे दिन के खेल के अंत में एक मजूबत बढ़त बनाने की तरफ बढ़ रही थी और चार विकेट के नुकसान पर 308 रनों का स्कोर बना लिया था।

लेकिन तीसरे दिन का खेल भारतीय टीम के लिए बहुत ही खराब शुरूआत लेकर आया। दूसरे दिन शतक की तरफ बढ़ रहे अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत के अलावा भारतीय टीम निचला क्रम पूरी तरह से विफल रहा और और लंच तक भारतीय टीम 367 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।
ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे दोनों ही नहीं पूरा कर सके अपना शतक
दूसरे दिन के स्कोर नाबाद बल्लेबाज ऋषभ पंत और अंजिक्य रहाणे पर बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन इन दोनों ही बल्लेबाजों के आगे शतक का दबाव दिखा और जहां रहाणे 80 रन तो वहीं ऋषभ पंत एक बार फिर 92 रनों पर चलते बने।

भारतीय टीम को इन दोनों बल्लेबाजों से शतक की उम्मीद थी लेकिन वो पूरा नहीं कर सके तो वहीं इसके बाद भारतीय टीम के लिए पिछले मैच में शतक बनाने वाले रविन्द्र जडेजा तो अपना खाता तक नहीं खोल सके और भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई।
अश्विन ने दिलायी 56 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त
भारतीय टीम ने दिन की शुरूआत में केवल 14 रनों के अंदर अपने तीन विकेट खोने के बाद आर अश्विन ने विकेट गिरने का सिलसिला रोका और कुलदीप यादव के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने 49 गेंद खेली थी कि कुलदीप भी चलते बने।

लंच से पहले आर अश्विन ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया और एक सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने की कोशिश करते रहे। अश्विन की 35 रनों की पारी से भारत ने विंडीज पर 56 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त बनायी।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI- हैदराबाद टेस्ट मैच में तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने लंच तक भारतीय पारी को समेटा, देखें स्कोरबोर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.