इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया मैदान पर कुछ ही देर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है दोनों ही टीमें एक दूसरें से बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। साथ ही माना जा रहा है की भारतीय कटान विराट कोहली टीम को लेकर भी कुछ बदलाव कर सकते है। साथ ही आपको बता दे की अभी तक दोनों ही टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। भारत को तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। पुणे में खेले गए तीसरे मैच में मध्यक्रम की असफलता के कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अब माना जा रहा है की आज के मैच में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर बैठाया जा रहा है। साथ ही उनकी जगह उनके स्थान पर केदार जाधव को टीम में शामिल किया जा सकता है। साथ ही इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे है। उन्होंने ने लगातार तीनों वनडे मैचो शतक लगाया है।
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
वेस्टइंडीज: कीरन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), मार्लन सैमुअल्स, शिमोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, एश्ले नर्स, केमर रोच, ओबेड मैकॉय।
Herald