स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर मिली बुरी हार को भुलाकर एशिया कप में किये गए शानदार प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से उतरेगी। विराट कोहली एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे जिसे इंग्लैंड दौरे के ठीक बाद एशिया कप के लिए आराम दिया गया था।
भारतीय टीम इस मैच में भी अपने घरेलू मैदान पर पिछले कुछ समय से किये गए शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहिए। वेस्टइंडीज की टीम में अधिकतर खिलाड़ी नए और अनुभव की कमी होने के कारण सीरीज में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अगर बात करें रिकॉर्डस की तो हर सीरीज की तरह ही इस सीरीज में भी कुछ रिकॉर्ड टूट सकते है जिनमें ये रिकॉर्ड शामिल है।
इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा घरेलू मैदान पर अपना शानदार प्रदर्शन बरक़रार रखना चाहेंगे। पुजारा ने अब तक खेले गए 33 टेस्ट मैचों में 62.42 की औसत से 4809 रन बनाये है और अपने 5 हजार रनों से मात्र 191 रन दूर है। अगर पुजारा इस सीरीज में 5 हजार रन का आंकड़ा पार कर लेते है तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 12वें खिलाडी बन जाएंगे।
80 और 90 के दशक में मजबूत मानी जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम आज क्रिकेट के मैदान पर जीतने के लिए संघर्ष करती नजर आती है और भारतीय दौरे पर टीम के इस संघर्ष का पता इस बात से चलता है कि वेस्टइंडीज की टीम पिछले 24 सालों में भारत में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी है। इंडीज ने भारत को उसके घरेलू मैदान पर आखिरी बार 1994 में हराया था। राजकोट में खेले जाने पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम जीत के इस सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले टीम कॉम्बिनेशन को जांचने के लिए चयनकर्ताओं में कई प्रमुख खिलाडियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में केएल राहुल के साथ युवा पृथ्वी शॉ ओपनिंग करते नजर आएंगे। पहले मैच में मैदान पर उतरने के साथ ही पृथ्वी शॉ सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू दूसरे खिलाडी बन जाएंगे। सचिन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी वहीं पृथ्वी अभी 18 साल के है।
Herald