इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच में भारतीय टीम का लक्ष्य जीत हासिल कर दो मैचों की श्रृंखला में कैरेबियाई टीम का क्लीन स्वीप करने का होगा। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की है।
IndvsWi : दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, ये होगी विराट बिग्रेड
पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की थी। विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ कल दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी इंजमाम-उल-हक के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते है।
B'day Spl : जानिए हार्दिक पांड्या की जिदंगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से
अगर विराट कोहली इस टेस्ट मैच में शतक जड़ने में सफल रहे तो ये उनके टेस्ट करियर का 25वां शतक होगा, जिसके साथ ही वो पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान इंजमाम-उल-हक के 25 टेस्ट शतकों की बराबरी कर लेंगे। 29 वर्षीय विराट ने अब तक 72 टेस्ट मैच में 24 शतक बनाए हैं। उन्होंने 54.66 के बेहतरीन बल्लेंबाजी औसत से 6286 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, इंजमाम ने 120 टेस्ट मैच खेलकर 49.60 के औसत से 8830 रन बनाए थे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज़ की टीम पिछले 16 सालों से भारत में एक भी टेस्ट सीरीज़ नहीं जीत सकी है।