Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- सचिन तेंदुलकर ने बताया पृथ्वी हैं अच्छा लर्नर, पहली बार मिलने पर मैंने दी थी ये सलाह

भारतीय क्रिकेट टीम को 4 अक्टूबर गुरूवार को दिन एक नया युवा सितारा मिल गया है। 18 साल के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज मुंबई के पृथ्वी शॉ को वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला।

सचिन तेंदुलकर हुए पृथ्वी शॉ के मुरिद

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को ये मौका किया मिला उन्होंने इस बेहतरीन तरीके से भुनाते हुए अपने डेब्यू टेस्ट मैच को ही यादगार बना डाला और शानदार सैकड़ा ठोका।

पृथ्वी शॉ के इस ड्रीम डेब्यू पर पूरा क्रिकेट जगत उनकी जयजयकार करने में लग गया है। पृथ्वी शॉ की क्रिकेट जगत के चारों ओर से तारीफ मिल रही है और उसी बीच महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी जमकर तारीफ की।

पृथ्वी शतकीय पारी खेल महसूस कर रहे होंगे राहत

सचिन तेंदुलकर ने पृथ्वी के ड्रिम डेब्यू के बाद कहा कि “मुझे भरोसा है कि अपने पहले ही टेस्ट में शतकीय पारी खेलकर पृथ्वी राहत महसूस कर रहे होंगे। एक बड़ा सवाल हमेश ये रहता है कि एक खिलाड़ी ने घरेलु क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, तो क्या वो इंटरनेशनल लेवल पर ऐसा प्रदर्शन कर पाएगा। खिलाड़ी कितना भी टैलेंटेड हो, उसके सामने ये सवाल रहता ही है।”

“जैसी शतकीय पारी पृथ्वी ने खेला वो जादुई है। हर खिलाड़ी अलग सोचते हुए शुरूआत करता है। मेरे हिसाब से तो जिस बड़ी बाधा का पृथ्वी सामना कर रहे थे वो तो उन्होंने पार कर ली। ऐसा प्रदर्शन टीम में आपकी जगह को पक्की करता है। और आप दुनिया को बताते है कि आप इस स्तर पर आ चुके हैं। “

पृथ्वी शॉ हैं एक बहुत अच्छे लर्नर

जो बात मैंने पृथ्वी में देखी है वो ये है कि वो बहुत तेजी से सीखने वाले हैं। मेरे हिसाब से प्रतिभाशाली होना एक अलग बात है, लेकिन आप अपनी प्रतिभा के साथ क्या करते हैं ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर आप इंटरनेशनल स्तर पर सफल होना चाहते हैं तो आपको बहुत तेजी से सीखना होगा और पृथ्वी बहुत ही अच्छे लर्नर हैं।”

 “जब किसी खिलाड़ी को इस स्तर पर प्रदर्शन करना और टिके रहना है तो खुद को ढालना एक बहुत ही अहम बात होती है। मुझे लगता है कि पृथ्वी ने खुद को अलग-अलग हालात में ढाला है और ये ही पृथ्वी की सबसे बड़ी ताकत है।”

पृथ्वी को मैंने पहले भी दी है सलाह, नहीं करें अनावश्यक बदलाव

सचिन ने आगे कहा कि “कुछ समय पहले पृथ्वी ने अपने बैकफुट खेल को लेकर मुझसे बात की। मैंने उनसे पूछा कि क्या तुम बैकफुट खेल को लेकर सहज महसूस कर रहे हो, तो उसने ना में जवाब दिया। इसके अलावा मैंने पृथ्वी से कई सवाल किए और फिर कहा कि जब-जब चीजें टूटी नहीं है तो उन्हें तोड़ने की जरूरत नहीं है।”

“अनावश्यक बदलाव नहीं होना चाहिए। मैंने कहा कि अगर तुम खुद को ढालने में सक्षम हो तो ये अच्छा है। समय गुजरने और अनुभव के साथ ही आपको अपने खेल में ज्यादा बदलाव करने होंगे। जब किसी खिलाड़ी का करियर आगे बढ़ता है तो काफी बदलाव होते हैं।”

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS WI- सचिन तेंदुलकर ने बताया पृथ्वी हैं अच्छा लर्नर, पहली बार मिलने पर मैंने दी थी ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.