Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI : डेब्यू मैच में ही पृथ्वी ने रचा इतिहास, इस दिग्गज को पीछे छोड़ा 

इंटनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों की ओर से एक—एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया। भारत की ओर पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पर्दापण किया। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से शेरमेन लुईस ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। इसके साथ ही अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे भारत के 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने ​वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

भारत के इस डेब्यू खिलाड़ी ने अपने पहले ही डेब्यू मैच में भारत के मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल पृथ्वी शॉ सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच में 15 रन ही बना पाए थे। मगर इस 18 साल के पृथ्वी शॉ ने सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के साथ ही अपना पहला टेस्ट शतक लगाने में सफलता हासिल कर ली।

पृथ्वी शॉ ने भारतीय अंडर 19 की कप्तानी करते हुए इस साल भारत को अंडर 19 विश्वकप जीताने में भी अहम योगदान दिया है। पृथ्वी शॉ ने अपने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में अबतक 56.72 की शानदार औसत से 1418 रन बनाए हैं। वो 7 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके है। 18 वर्ष के इस खिलाड़ी ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर भी इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड दौरे पर तीन शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।