इंटरनेट डेस्क। भारत ने वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम में पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच का टॉस जीतकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साथ ही आज के मैच भी भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। आज के मैच में कुलदीप यादव को जगह दी गयी है जबकि खलील अहमद को आज बाहर बैठाया गया है। आज एक मुकबाले में दोनों टीम ही जीत दर्ज करना चाहेगी। भारत इस सीरीज में अभी तक 1-0 से आगे है।
साथ ही बताया जा रहा है की आज भारतीय टीम अपना 950 वां वनडे खेल रही है जों अपने आप में एसक विश्व रिकॉर्ड है अभी तक कोई भी टीम ने इतने वनडे मैच नही खेले है। इसके अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास आज सबसे तेज दस हजार रन पूरे करने का शानदार अवसर है। आपको बता दे की 21 अक्टूबर रविवार को गुवाहाटी में खेला गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को में 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
आपको बता दे पहले वनडे में भारत की और से विराट कोहली की 140 रन की पारी और रोहित शर्मा की 152 रन की पारी खेली थी। भारत इस सीरीज में अभी तक 1-0 से आगे है।
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अबांटी रायुडू, महेन्द्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, यजुवेनद्र चहल और उमेश यादव।
वेस्टइंडीज:के पॉवेल, चन्द्रपाल हेमराज, शाई होप, शिमाने हेटमेयर, मार्लोन सैमुअल्स, आर पॉवेल, जैसन होल्डर, एशले नर्स, देवेन्द्र बिशू, केमार रोच और ओबेड मैककोय।
Herald