इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे 21 अक्टूबर रविवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा। आपको बता दे की हाल ही में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्विप कर सीरीज पर कब्जा किया हैं। साथ ही अब दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद भारत अपना पहला मैच जीतने के लिए मैदान में उतरेगा। साथ ही भारतीय टीम पहले ही वनडे मैच में टीम में कुछ बदलाव कर सकती है।
साथ ही बताया जा रहा है की आज के मैच में भारतीय टीम की तरफ से ऋषभ पंत को वनडे में पदार्पण का मौका मिल सकता है। ऋषभ पंत ने टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था साथ ही हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बात 92-92 रन की पारियां खेली थी। आपको बता दे की पंत को दिनेश कार्तिक की जगह टीम में लिया गया है। वह पहले वनडे के लिए चुनी गई 12 खिलाडिय़ों की टीम में शामिल हैं लेकिन उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का थोड़ा दबाव भी होगा। साथ ही भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पहले दो वनडे में जगह नही दी है साथ ही मोहम्मद शमी और उमेश यादव उनकी कमी नहीं खलने देगे। साथ ही कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी फिर से अहम भूमिका निभाएगी।
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडु, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और के खलील अहमद,।
वेस्टइंडीज: जैसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन, सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, चंदरपॉल हेमराज, शिमोन हेटमेयर, शाई होप, अलजारी जोसेफ, कीरेन पॉवेल, एशले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, मर्लन सैमुअल्स, ओशैन थॉमस और ओबेड मैककोय।
Herald