भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से हैदराबाद में शुरू हुआ। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मेहमान विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

वेस्टइंडीज को शेन डॉवरिच और रॉस्टन चेज की जोड़ी ने संभाला
राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से हार का सामना करने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में कुछ उम्मीदों के साथ खेलने उतरी। वेस्टइंडीज की टीम ने धीमी लेकिन संभली हुई शुरूआत की।

वेस्टइंडीज की टीम ने ठीक-ठाक शुरूआत के बाद लगातार अंतराल में विकेट खोते रहे और लंच के बाद स्कोर 113 रनों के स्कोर पर आधी टीम पैवेलियन लौट गई। इसके बाद रॉस्टन चेज और शेन डॉवरिच ने पारी संभालने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की।
अच्छी साझेदारी के बाद उमेश यादव ने किया डॉवरिच को एलबीडब्ल्यू
ऐसा लग रहा था कि ये जोड़ी भारतीय गेंदबाजों के सामने अच्छे से खेल रही है तो तभी चायकल के कुछ ओवरों पहले कप्तान विराट कोहली ने अपने स्ट्राइक गेंदबाज उमेश यादव को 60वें ओवर में गेंद थमा दी।

इस ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव ने शेन डॉवरिच के पैरों पर गेंद डाली। डॉवरिच गेंद को समझ ही नहीं सके और गेंद उनके पेड पर हिट हुई उमेश यादव ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया।
मैन अंपायर ने नकारा, थर्ड अंपायर के आउट देने के बाद ऐसे उछल पड़ी भारतीय टीम
इसके बाद विराट कोहली ने अपने खिलाड़ियों से चर्चा कर अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए डीआरएस का इस्तेमाल किया। डीआरएस में थर्ड अंपायर ने डॉवरिच को आउट करार दिया।
मजे की बात तो ये है कि जब थर्ड अंपायर इसे चैक कर रहे थे तो पूरी भारतीय टीम गंभीर मुद्रा में खड़ी थी लेकिन जैसे ही अंपायर ने आउट दिया कप्तान विराट कोहली के साथ ही पूरी टीम ऐसे उछल कर जश्न मनाने लगी मानों कोई बड़ा विकेट हाथ लग गया हो।
देखे ये वीडियो
Celebrating a wicket like
#INDvWI pic.twitter.com/H6aFpeyj6J
— BCCI (@BCCI) October 12, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI- शेन डॉवरिच का विकेट मिलने पर विराट और पुजारा ने किया कुछ ऐसा देख यकीन करना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.


