Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI : अपने डेब्यू मैच में ही पृथ्वी शॉ ने लगाया शानदार अर्द्धशतक  

इंटरनेट डेस्क। आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन शुरू में ही भारतीय टीम ने शुरू में ओपनिंग करने आए लोकेश राहुल बिना खाता खोले ही वापिस लोट गए साथ ही भारत ने अभी तक 25 ओवर में एक विकेट खोकर 133 रन बना लिए है। साथ ही अपने पहला मैच खेल रहें पृथ्वी शॉ 75 रन पर और चेतेश्वर पुजारा 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज के मैच में पृथ्वी शॉ को मोका दिया जों अभी तक सफल होना नजर आ रहा है। पृथ्वी शॉ ने अपने पहले डेब्यू मैच में ही अर्द्धशतक बनाकर अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया है। साथ ही उनका साथ दे रहें चेतेश्वर पुजारा ने भी 19वां अर्द्धशतक पूरा किया हैं। शॉ डेब्यू मैच में अर्द्धशतक लगाने वाले भारत के 27वें बल्लेबाज बने। उन्होंने अपनी आतिशी पारी के दौरान केवल 74 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए।

साथ ही आज शरू में ही वेस्टइंडीज की टीम को बड़ा झटका लगा टीम के नियमित कप्तान जैसन होल्डर चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए। उनके स्थान पर के्रेग ब्रैथवेट टॉस के लिए मैदान पर उतरे।

टीम:-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर

वेस्टइंडीजः क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), किरोन पॉवेल, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, सुनील अंबरीस, शेन डॉविच (विकेटकीपर), केमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शेरमेन लुईस और शैनन गैब्रियल



Herald