Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- मुंबई नहीं बल्कि बिहार से हैं पृथ्वी शॉ, जाने शॉ के बारें में ये दिलचस्प बातें

The fourth youngest batsman to score a century in debut Test

विश्व क्रिकेट में आज के दिन बस एक ही नाम छाया हुआ है और वो हैं भारत के 18 साल के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का…. जिन्होंने अपने डेब्यू पर अपने नाम का क्रिकेट जगत में डंका बजा दिया।

डेब्यू पर दिखाया दम, पृथ्वी पर छाया पृथ्वी नाम का सितारा

पृथ्वी शॉ को अपनी बल्लेबाजी कौशलता का नजारा पेश करना का बड़ा मौका केवल 18 साल 329 दिन की उम्र में मिला जिसे पृथ्वी शॉ को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने आपको साबित करना था

और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू पर ही पूरे क्रिकेट जगत को दिखा दिया कि वो आने वाले समय में पृथ्वी के नाम से इस पृथ्वी के सबसे बड़े सितारें होंगे। पृथ्वी के बारे में ये चीजें तो आप जानते होंगे लेकिन आज हम आपको बताते हैं उनके जीवन के कुछ खास फेक्ट्स……

पृथ्वी के जीवन के कुछ खास फेक्ट्स

पृथ्वी शॉ मूल रूप से हैं बिहार स्थित गया के

भारतीय क्रिकेट अंडर-19 टीम को इसी साल अपनी कप्तानी में विश्व कप जीताने के बाद गुरूवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ के बारे में ये बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि

पृथ्वी शॉ मूल रूप से महाराष्ट्र के नहीं बल्कि बिहार से हैं। बिहार के गया जिले के मानपुर से पृथ्वी शॉ नाता रखते हैं। पृथ्वी के दादाजी शिवचरण लेन में बालाजी नाम की कटपीट दुकान चलाते हैं।

केवल अपनी 3 साल की उम्र में ही खो दिया मां का साया

पृथ्वी शॉ उन अभागे इंसानों में से एक हैं जिन्होंने अपने बचपन में ही अपनी मां को खो दिया । केवल 3 साल की उम्र में ही मां का साहा उठने के बाद पृथ्वी को यहां तक उनके पिता पंकज शॉ ने पहुंचाया।

पृथ्वी शॉ तभी तो कई बार कह चुके हैं कि उनकी मां और पिता दोनों ही उनके पिता पंकज शॉ ही हैं।

रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक बनाने वाले पहले भारतीय

भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाज हुए लेकिन जो रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ ने आज अपने नाम किया वो कोई नहीं कर सका है।

पृथ्वी शॉ ने अपने रणजी डेब्यू, दलीप ट्रॉफी डेब्यू और इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

हैरिस शील्ड से चमका पृथ्वी का नाम

मुंबई के स्कूल क्रिकेट में होने वाले हैरिस शील्ड ने भारत को कई क्रिकेटर दिए हैं जिसमें सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली भी प्रमुख रहे।

कुछ उसी तरह से पृथ्वी शॉ का नाम भी पहली बार हैरिस शील्ड में ही चमका था। जब साल 2013 में हैरिस शील्ड स्कूल टूर्नामेंट में 546 रनों की पारी खेल सनसनी मचा दी थी।

सचिन तेंदुलकर से की जाती है तुलना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज या यूं कहे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का ओहदा क्रिकेट जगत में बहुत बड़ी है। सचिन तेंदुलकर की तरह खेलने वाला एक युवा खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में दस्तक दे चुका है।

मुंबई के ही पृथ्वी शॉ में जबरदस्त प्रतिभा नजर आती है। उनकी बल्लेबाजी स्टाइल और कद-काठी सचिन से मिलती जुलती है। और उन्हें आने वाले भविष्य का सचिन तेंदुलकर ही माना जा रहा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS WI- मुंबई नहीं बल्कि बिहार से हैं पृथ्वी शॉ, जाने शॉ के बारें में ये दिलचस्प बातें appeared first on SportzWiki Hindi.