Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- करियर का पहला शतक लगाते ही सोशल मीडिया पर छाए रविन्द्र जडेजा, दिग्गजों ने की तारीफ़

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मेहमान वेस्टइंडीज को भारत ने दूसरे दिन पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है।

रविन्द्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक किया पूरा

भारत ने इस पहले टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन युवा डेब्यूटंट पृथ्वी शॉ के शतक के बाद दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा के शानदार शतक की मदद से चायकाल तक 9 विकेट पर 649 रन बना लिए हैं।

भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे दिन भी जबरदस्त बल्लेबाजी की। ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला सैकड़ा जमाया।

अपने घरेलु मैदान में जमाया करियर का पहला शतक

अपने घरेलु मैदान और अपने घरेलु दर्शकों के सामने दूसरे दिन का दूसरा सेशन पूरी तरह से रविन्द्र जडेजा के नाम रहा। भारत के इस स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 132 गेंदों में 100 रन की पारी खेली।

इस पारी के दौरान रविन्द्र जडेजा पूरी तरह से वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर आक्रमण किए हुए नजर आए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 5 छक्के जड़े। साथ ही भारत को एक बहुत बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

ट्वीटर पर हो रही है रविन्द्र जडेजा की जमकर तारीफ

अपने टेस्ट करियर का पहला शतक अपने घरेलु दर्शकों के सामने बनाने वाले रविन्द्र जडेजा की ट्वीटर पर जमकर तारीफ हो रही है। रविन्द्र जडेजा को ट्वीटर पर शतक की बधाईयां मिल रही है।

ट्वीटर पर रविन्द्र जडेजा को लेकर एक से एक रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं तो आईए नजर डालते हैं रविन्द्र जडेजा के शतक पर ट्वीटर रिएक्शन…..

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS WI- करियर का पहला शतक लगाते ही सोशल मीडिया पर छाए रविन्द्र जडेजा, दिग्गजों ने की तारीफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.