Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI : विराट-रोहित ने मिलकर बनाये इतने सारे रिकार्ड्स, गिनते-गिनते थक जाएंगे आप

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने वेस्टइंडीज को पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतकों की मदद से 323 रनों का विशाल लक्ष्य सिर्फ 42.1 ओवर में हासिल कर लिया। विराट ने 140 और रोहित ने 152 रन की शानदार पारी खेली और इस दोहरी शतकीय साझेदारी में दोनों ने मिलकर कई रिकार्ड्स तोड़ें।

इस पारी के साथ रोहित वनडे में सबसे ज्यादा बार 150 या उस से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये है। रोहित ने यह कारनामा 6 बार किया है वहीं सचिन तेंदुलकर और डेविड वार्नर यह कारनामा 5 बार कर चुके है। इसके अलावा यह छठीं बार है जब रोहित शर्मा ने एक वनडे में 6 से ज्यादा छक्के मारे है। शाहिद आफरीदी (13) और क्रिस गेल (9) के बार रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खेली गई सभी 9 वनडे सीरीज में शतक लगाए है जो कि एक रिकॉर्ड है।

इस शतकीय पारी के साथ विराट कोहली वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 6000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। रोहित और विराट ने इस मैच में 246 रन की साझेदारी की जो कि भारतीय बल्लेबाजों द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके अलावा यह रोहित-कोहली की पांचवी दोहरी शतकीय साझेदारी है।

साथ ही इस मैच में शतक लगाकर विराट कोहली वनडे में किसी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ गए है। विराट को कप्तान के तौर पर यह 14वां शतक है और अब उनसे अगले केवल ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग है जो कि कप्तान के तौर पर 22 शतक लगा चुके है।



Herald