Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- लंच से पहले एक बार फिर से पृथ्वी ने दिखाया अपना शो, जीत की ओर अग्रसर भारत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां दूसरे दिन भारत ने विंडीज की पारी को झकझोर दिया।

वेस्टइंडीज को आउट करने के बाद लंच तक भारत की मजबूत शुरूआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने पहले दिन के खेल में अच्छा खेल दिखाते हुए 7 विकेट पर 295 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पूरी टीम 311 रनों पर ढेर हो गई।

वेस्टइंडीज को पहली पारी में ऑल आउट करने के बाद भारतीय टीम ने अपनी पारी शुरू की और दूसरे दिन के लंच तक 1 विकेट के नुकसान पर 80  का स्कोर बनाते हुए बेहतरीन शुरूआत की।

वेस्टइंडीज की पारी 311 पर सिमटी, उमेश यादव की घातक गेंदबाजी

पहले दिन के स्कोर 7 विकेट पर 295 रनों से आगे खेलने शुरू किया और उनके 98 रन पर नाबाद बल्लेबाज रॉस्टन चेज ने शतक जरूर पूरा किया लेकिन इसके बाद पूरी विंडीज टीम 311 रनों पर अपनी पहली पारी में ढेर हो गई।

पहले दिन शानदार गेंदबाजी करने वाले भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव का दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाल जारी रहा और बचे हुए विंडीज के तीनों ही विकेट उमेश यादव ने अपने खाते में कर 88 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

भारत की बेहतरीन शुरुआत

विंडीज को दूसरे दिन जल्द ही निपटने के बाद भारत अपनी पहली पारी में खेलने उतरी और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पृथ्वी शॉ ने बढ़िया शुरूआत दी।

पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों ने तेज तर्रार 52 गेंदो में ही 61 रन जोड़ डाले इसमें लोकेश राहुल तो केवल 4 रन बनाकर चलते बने लेकिन अपना दूसरा ही मैच खेल रहे पृथ्वी ने लगातार हमला जारी रख अपना पचासा पूरा किया। भारत ने लंच तक 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI- लंच से पहले एक बार फिर से पृथ्वी ने दिखाया अपना शो, जीत की ओर अग्रसर भारत appeared first on SportzWiki Hindi.