भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद आज से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच इस वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है।
वनडे डेब्यू के साथ ही ऋषभ पंत ने किया ये कमाल
गुवाहाटी वनडे मैच में टॉस जीतने के साथ ही भारतीय टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलने के राज से पर्दा उठा और इस मैच में ऋषभ पंत को मौका मिलने के साथ ही उन्हें वनडे क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिल गया।

ऋषभ पंत को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया तो वहीं विकेटकीपर की भूमिका महेन्द्र सिंह धोनी ही निभा रहे हैं। लेकिन यहां बल्लेबाज के तौर पर डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत ने एक भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।
भारत के लिए 21 साल और 17 दिन की उम्र के साथ तीनों फॉर्मेट खेलने वाले दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट खेलने वाले ऋषभ पंत को जैसे ही वनडे क्रिकेट फॉर्मेट खेलने का मौका मिला वो भारतीय क्रिकेट इतिहास में तीनों ही फॉर्मेट खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत के लिए ऋषभ पंत ने 21 साल और 17 दिन की उम्र में टी-20, टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट के साथ ही तीनों ही फॉर्मेट खेलने में सफलता हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही वो तीनों फॉर्मेट खेलने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने।
ईशांत शर्मा हैं तीनों फॉर्मेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय, 19 साल 152 दिन की उम्र में
सबसे कम उम्र में भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का है जिन्होंने 19 साल और 152 दिनों की उम्र में तो तीनों ही फॉर्मेट में खेलने में सफल हो चुके थे। हालांकि मौजूदा समय में ईशांत शर्मा केवल टेस्ट फॉर्मेट में ही नजर आते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IND VS WI- विराट की कप्तानी में वनडे डेब्यू करते ही ऋषभ पंत ने बनाया एक और रिकॉर्ड, इस मामले में निकले धोनी, सचिन से आगे appeared first on SportzWiki Hindi.