Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- सौरव गांगुली ने कहा भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं पृथ्वी शॉ, लेकिन सहवाग से तुलना करना गलत

भारतीय क्रिकेट टीम में गुरूवार को मुंबई के 18 साल के पृथ्वी ने अपने टेस्ट करियर का जबरदस्त आगाज किया। पृथ्वी शॉ के शानदार शतक के बाद हर कोई उनकी तुलना पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के साथ कर रहे हैं।

सौरव गांगुली ने पृथ्वी शॉ को जमकर सराहा

पृथ्वी शॉ ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार सैकड़ा जड़ा और 154 गेंदों में 19 चौको की मदद से 134 रन बनाए। पृथ्वी की इस पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है जिसमें पूर्व भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने भी पृथ्वी शॉ की जमकर सराहना ही।

सौरव गांगुली ने पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम के भविष्य का सितारा माना है, लेकिन सौरव गांगुली लोगों के द्वारा पृथ्वी शॉ की वीरेन्द्र सहवाग के साथ तुलना करने को लेकर खुश नहीं हैं।

पृथ्वी शॉ की सहवाग के साथ तुलना करने पर खुश नहीं है दादा

सौरव गांगुली ने खुद पृथ्वी शॉ की तारीफ की लेकिन वो वीरेन्द्र सहवाग के साथ तुलना होना ठीक नहीं मानते हैं। दादा ने इसको लेकर कहा कि

“पृथ्वी की तुलना सहवाग से मत कीजिए। सहवाग एक जीनियस थे। उन्हें अभी विश्व का दौरा करने दीजिए। मुझे विश्वास है कि वो ऑस्ट्रलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में रन बनाएंगे।”

साथ ही गांगुली ने आगे कहा कि

डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने के लिए उनके लिए ये एक असाधारण दिन होना चाहिए। उन्होंने रणजी के डेब्यू मैच में भी शतक बनाया था। इसके अलावा उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भी डेब्यू करते हुए शतक जमाया था। इसलिए ये असाधारण प्रतिभा है।”

पृथ्वी भारत के लिए खेल सकते हैं लंबे समय तक

पृथ्वी शॉ के प्रभाव पर दादा ने कहा कि

बल्लेबाजी के लिए ये उनकी सकारात्मक, स्वभाव और जो रवैया है वो शानदार है। अंडर-19 विश्वकप खेलना और भारत के लिए टेस्ट खेलना पूरी तरह से अलग है। मैंने राजकोट में जो देखा वो आंखों को सुकून देने वाला था। मुझे उम्मीद है कि वो भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS WI- सौरव गांगुली ने कहा भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं पृथ्वी शॉ, लेकिन सहवाग से तुलना करना गलत appeared first on SportzWiki Hindi.