Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, पहले वनडे में तोड़ा सचिन का ये रिकॉर्ड 

स्पोर्ट्स डेस्क। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने गुवाहाटी के बारसपाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा खड़े किये गए 323 रन के विशाल लक्ष्य का आसानी से पीछा किया और लगभग 8 ओवर शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने हेटमेयर के शतक से 8 विकेट पर 322 रन का मजबूर स्कोर खड़ा किया लेकिन पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम ने विराट और रोहित की दोहरे शतकीय साझेदारी की बदौलत लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 107 गेंदों पर 140 रन और उपकप्तान रोहित शर्मा ने 117 गेंदों पर 152 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। विराट कोहली को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

इस मैच में खेली गई 152 रन की पारी के साथ रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ रोहित शर्मा इस फॉर्मेट में एक पारी में सबसे ज्यादा 150 या उस से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन गए है। रोहित ने अपने वनडे करियर में छठीं बार एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाये है। इस से पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और डेविड वार्नर के नाम था जो कि 5 बार यह कारनामा कर चुके है। बता दें कि रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक दर्ज है।



Herald