Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- आंकड़ो के आधार पर जाने भारत और वेस्टइंडीज में किसका पलड़ा है भारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब कारवां गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम पहुंच गया है जहां पर रविवार से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। 21 अक्टूबर को शुरू होने वाली इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

भारत-वेस्टइंडीज वनडे में हेड टू हेड

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई टीम को एकतरफा अंदाज में पटका है जिसके बाद तो भारत को ही जीत का दावेदार माना जाएगा।

भले ही विराट कोहली एंड कंपनी हालिया फॉर्म और टीम के मामले में वेस्टइंडीज के सामने कई ज्यादा मजबूत नजर आ रही है लेकिन इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक के वनडे इतिहास पर नजर डाली जाए तो भारत को जीत से ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है।

कुल 121 मैच, भारत- 56 जीत, वेस्टइंडीज- 61 जीत

जी हां आपने सही पढ़ा कि भारतीय टीम को दोनों देशों के बीच वनडे इतिहास में जीत से ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमों के बीच साल 1979 में वनडे क्रिकेट मैचों की शुरुआत हुई।

इसके बाद से अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 121 वनडे मैच आपस में खेले गए हैं। इसमें से जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 56 मैचों में हराया तो वहीं भारत को विंडीज से 61 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। साथ ही 1 मैच टाई रहा और 3 मैचों में नजीता नहीं निकल सका।

पहले दो वनडे मैचों के लिए इस तरह से है भारतीय टीम

तो बात जब भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में करे तो यहां भी वेस्टइंडीज हावी रही है। दोनों टीमों के बीच भारत में 50 वनडे मैच खेले गए जिसमें भारत ने 24 जीते तो वेस्टइंडीज ने 26 मैचों में जीत हासिल की है। यानि भारतीय टीम के लिए वैसे वेस्टइंडीज को हराना मुश्किल नहीं है लेकिन हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर जरूर रहेगी।

इस प्रकार है पहले 2 वनडे में भारतीय टीम – विराट कोहली(कप्तान) शिखर धवन, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, अंबाती रायडू, केएल राहुल, ऋषभ पंत, महेन्द्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और मोहम्मद शमी

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IND VS WI- आंकड़ो के आधार पर जाने भारत और वेस्टइंडीज में किसका पलड़ा है भारी appeared first on SportzWiki Hindi.