टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार कैच लपका है. विकेट के पीछे इस 37 वर्षीय खिलाड़ी का इतना बेहतरीन कैच लपकना इनको महान खिलाड़ी बनाता है. पहले आप ये वीडियो देखें. अपने करियर के आखिरी पड़ाव में इतना बेहतरीन कैच लपकना शायद हर खिलाड़ी के लिए सपना होगा.
देखें विडियो
— This is HUGE! (@ghanta_10) October 27, 2018
बीसीसीआई की चयन समिति ने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर कर दिया है, जो कि निजी तौर पर धोनी के करियर पर एक दाग की तरह है. आखिर जिस खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट को अपनी शर्तों पर बुलंदियों पर पहुंचाया हो उसके साथ ऐसी घटना होना अपने आप में अनोखी बात है.
धोनी को बाहर करने के पीछे क्या वजह बताई
एमएसके प्रसाद खुद सामने आए तो आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा और धोनी को बाहर करने के पीछे क्या वजह बताई.जब एमएसके प्रसाद से ये पूछा गया कि क्या अब धोनी का टी20 क्रिकेट करियर खत्म मान लिया जाए, तो इसके जवाब में प्रसाद ने कहा, ‘अभी नहीं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम दूसरे विकेटकीपर की भूमिका के लिए अन्य विकेटकीपरों को देखना चाहते हैं.
मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने साफ कर दिया है कि धोनी को फिलहाल ‘आराम’ दिया गया है
‘ मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने साफ कर दिया है कि धोनी को फिलहाल ‘आराम’ दिया गया है.लेकिन अब सवाल यही है कि क्या उन्हें दोनों टी20 सीरीज में एक में भी मौका नहीं दिया जा सकता था? धोनी को विश्व कप 2019 के लिए टीम का मुख्य विकेटकीपर बताया जा रहा था लेकिन क्या भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में धोनी को टीम में जगह मिलेगी या नहीं, ये एक बड़ा सवाल होगा.इस बेहतरीन कैच से उन्होंने बताया उनमे बहुत क्रिकेट बाकी है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IND VS WIN: तीसरे वनडे में 37 साल के धोनी ने लपका असधारण कैच देख चयनकर्ताओं को हो रहा होगा अपने फैसले पर पछतावा appeared first on SportzWiki Hindi.