टी-वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भारत महिला ए क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 मैच की सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के पहले मैच में भारत ए का सामना आज ऑस्ट्रेलिया ए से हुआ. इस मैच में भारत ने स्टार ओपनर स्मृति मंधना के अर्धशतक की दम पर ऑस्ट्रेलिया ए को हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
ऑस्ट्रेलिया ए ने खड़ा किया था मजबूत स्कोर

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. टीम को मिली ठोस शुरुआत के बाद हीथर ग्राहम और नाओमी स्टालेनबर्ग की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 160 रन का स्कोर खड़ा किया.
ऑस्ट्रेलिया ए के लिए हीथर ग्राहम ने 30 गेंद पर 7 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 43 रन बनाए जबकि स्टालेनबर्ग ने 28 गेंद पर 39 रन की बेहतरीन पारी खेली.

वहीं दूसरी तरफ भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा और अनुजा पाटिल ने दो- दो विकेट हासिल किए जबकि एकता बिष्ट और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला.
स्मृति ने की जीत आसान

भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम की सलामी बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिगेज जल्द वापस लौट गई. उसके बाद स्मृति मंधाना की विस्फोटक 72 रन की पारी के दम पर एक ओवर रहते ही जीत हासिल कर ली. उन्होंने 40 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 72 रन की आकर्षक पारी खेली.

उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए छह चौके और एक छक्के की सहायता से 39 गेंद पर 45 रन की पारी खेल टीम को जीत के करीब पहुंचाया.
इन दोनों के आउट होने के बाद से दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने मैच को फिनिश करने का जिम्मा उठाया. जिसके बाद उन्होंने टीम को और कोई झटका लगाने नही दिया और टीम को जीत दिला. भारत ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsAUS: स्मृति मन्धाना ने की चौके और छक्के की बरसात भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा 1-0 से बनाई सीरीज में बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.