Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWi: 10 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच बने उमेश यादव ने विराट नहीं इन्हें दिया इस सफलता का श्रेय

हैदराबाद टेस्ट में भारत को जीत के लिए वेस्टइंडीज ने 72 रनों का लक्ष्य दिया. जिसे भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की. पूरे मैच के दौरान अपनी खतरनाक तेज गेंदबाजी से 10 विकेट झटकने वाले उमेश यादव को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. उमेश ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 10 लिए हैं.

मैन ऑफ़ द मैच बनने के बाद यादव ने कही ये बात 

मैच के शुरुआत में ही शार्दुल ठाकुर को हैमस्ट्रिंग की वजह से मैदान के बाहर जाना पड़ा था. वह दोबारा गेंदबाजी के लिए मैदान पर नहीं आ सके. ऐसे में तेज गेंदबाजी की पूरी जिम्मेदारी उमेश यादव के कंधों पर आ गयी. उमेश ने भी इस जिम्मेदारी को निभाते हुए विकेट चटकाए.

मैन ऑफ़ द मैच बनने के बाद उमेश यादव ने कहा

”सबसे पहले मैं अपने साथियों के सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहना चाहूँगा. मुझे मालूम था कि मैं अकेला तेज गेंदबाज खेल रहा हूँ. मैंने सोचा मेरे लिए ये एक अच्छा मौका है. मैं सिर्फ विकेट लेने की कोशिश कर रहा था. हम एक दूसरे के साथ का आनंद उठा रहे हैं. ये काफी अच्छी प्रतियोगिता रही. सभी टीम के लिए खेल रहे हैं.”

पहली पारी में उमेश ने 88 रन देकर 6 विकेट झटके थे, जो उनके टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है. दूसरी पारी में 45 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इस तरह अपने टेस्ट करियर में पहली बार किसी मैच में 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की.

उमेश यादव की इस खतरनाक गेंदबाजी के चलते ही वेस्टइंडीज की दूरी पारी महज 127 रनों पर सिमट गयी और भारत को जीत के लिए 72 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया.

एक टेस्ट मैच में 10 या इससे अधिक विकेट लेने वाले उमेश यादव भारत के 8 वें तेज गेंदबाज बने हैं. उनसे पहले कपिल देव, इरफ़ान पठान, चेतन शर्मा, वेंकटेश प्रसाद, जवागल श्रीनाथ, इशांत शर्मा और जहीर खान ने ये कारनामा कर दिखाया था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWi: 10 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच बने उमेश यादव ने विराट नहीं इन्हें दिया इस सफलता का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.