भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है।
दूसरे वनडे मैच में भी विराट कोहली की जबरदस्त बल्लेबाजी
गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली विशाखापत्तनम में भी शानदार पारी खेल रहे हैं और अपने वनडे करियर की 37वीं सेंचुरी की तरफ अग्रसर हैं।

विराट कोहली के आगे वेस्टइंडीज के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी मन मरजी की माफिक बल्लेबाजी कर रहे हैं और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर पूरी तरह से डोमिनेट कर रहे हैं।
विराट कोहली की एक ओर शानदार पारी पर माइकल वॉन की प्रतिक्रिया
विशाखापत्तनम वनडे मैच में विराट कोहली के शानदार पचासे के बाद अब हर कोई सेंचुरी की उम्मीद लगाकर बैठा है तो वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी विराट कोहली के पचासे के बाद ट्वीट करते हुए विराट कोहली को महान खिलाड़ी बताया है।
Looks like the
is at it again … !!!! #INDvsWI
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) October 24, 2018
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि “एक बार फिर से महान खिलाड़ी की तरह दिख रहे हैं।”
विराट कोहली को कई दिग्गज कर चुके हैं ऑल टाइम ग्रेट घोषित
विराट कोहली अपने वनडे करियर में जहां 36 शतक लगा चुके हैं तो वहीं दोनों फॉर्मेट में मिलकर 60 शतक ठोक चुके हैं। इस बल्लेबाज के लिए शतक बनाना तो मानो एक मजाक या आसान खेल बन गया हो।

हर पारी में उतरने के साथ ही शतक की उम्मीदें जगा देते हैं। तभी तो आज पूरा क्रिकेट जगत विराट कोहली को महान बल्लेबाज घोषित कर चुका है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- विराट कोहली के 10 हजार रन पुरे होने पर इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने दिया ये नाम appeared first on SportzWiki Hindi.
is at it again … !!!!