Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम घोषित, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत, दिग्गज की फिर हुई वापसी

INDIA PREDICTED PLAYING XI

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच पुणे में 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. विशाखापत्तनम में खेला गया दूसरा वनडे टाई रहा. इससे पहले गुवाहाटी में खेले गए वनडे मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस तरह भारत सीरीज में 1-0  से आगे है.

पुणे वनडे के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन 

ओपनर

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में 152 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी. उनकी इस पारी की मदद से भारतीय टीम ने 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसान जीत दर्ज की थी. विशाखापत्तनम वनडे में रोहित चार रन ही बना सके. अब अगले वनडे में रोहित बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

शिखर धवन 

शिखर धवन पिछले दोनों वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाए. पहले वनडे में वह चार रन बना सके थे और दूसरे में भी 29 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले एशिया कप में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी. तीसरे वनडे में वही लय हासिल करना चाहेंगे.

The post INDvsWI: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम घोषित, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत, दिग्गज की फिर हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.