भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने अपने संभावित 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। पहले कयास लगाये जा रहे थे कि टीम के कप्तान विराट कोहली बाहर बैठेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वह प्लेयिंग इलेवेन के हिस्सा रहेंगे।
मयंक अग्रवाल का नाम नहीं

पहले टेस्ट के बाद सभी उम्मीद जता रहे थे कि युवा मयंक अग्रवाल को दूसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो रहा है। टीम की संभावित 12 खिलाड़ियों में उनका नाम नहीं है। वहीं पहले मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटने वाले केएल राहुल को एक और मौका दिया गया था। इससे साफ हो जाता है कि मयंक अग्रवाल को ऑस्ट्रेलिया दौरे में शायद जगह न मिले।
टीम में कोई बदलाव नहीं

संभावित 12 खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले टेस्ट मैच में पहले ही भारतीय टीम की तरफ से 12 खिलाड़ियों की घोषणा की गई थी। उस समय भी इन्हीं 12 खिलाड़ियों की जगह दी गई थी।
प्रथम श्रेणी मैचों में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को भी दूसरे टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिलेगा। हालाँकि, उम्मीद जताई जे सकती है कि शार्दुल ठाकुर को खेलने का मौका मिलेगा।
राहुल के लिए अंतिम मौका

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का फॉर्म पिछले 1 साल में काफी खराब रहा है। इंग्लैंड दौरे की एक पारी को छोड़ दे तो उनके बल्ले से न के बराबर रन निकले हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने जरुर अर्धशतक बनाया था।
अब राहुल को टीम में बने रहना है तो उन्हें रन बनाने पड़ेगे। पृथ्वी शॉ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरे में मुरली विजय की भी वापसी हो सकती है।
इस प्रकार है सम्भावित 12 खिलाड़ी
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर
The post INDvsWI, दूसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने घोषित की संभावित 12 खिलाड़ियों की सूची appeared first on SportzWiki Hindi.