Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: दूसरे वनडे के लिए भारत ने घोषित की 12 सदस्यी टीम, बाहर बैठेगा टीम का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम में सीरीज का दूसरा मैच खेलेगी। गुवाहाटी में हुए पहले मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट से आसानी से जीत लिया था। उस मैच में कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया था। टीम के गेंदबाज जरुर फ्लॉप रहे थे लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था।

दूसरे मैच के लिए टीम घोषित

वेस्टइंडीज दौरे के शुरुआत से ही बीसीसीआई मैच से एक दिन पहले ही 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर देती है। इस मैच के लिए भी बीसीसीआई की तरफ से 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गयी है।

टीम में उन्हीं12 खिलाड़ियों को जगह मिली है जो पिछले मैच में टीम का हिस्सा थे। तीनों की तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, खलील अहमद और उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। पहले मैच में तीनों काफी महंगे साबित हुए थे। इसके साथ ही एक बार फिर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे को टीम में मौका नहीं मिला।

क्या मिलेगा कुलदीप यादव को मौका

पिछले 1 साल में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर कुलदीप यादव को पहले मैच में टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें कई बाहर किया गया इसका जबाव किसी के पास नहीं था।

मैच में टीम के तीनों तेज गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए और कप्तान विराट कोहली को अपने ट्रम्प कार्ड की कमी काफी महूसस हुई। इनके बाद दूसरे मैच में उन्हें मौका मिला सकता है। उमेश यादव को पहले मैच में एक भी विकेट नहीं मिला था और उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है।

इस प्रकार है टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI: दूसरे वनडे के लिए भारत ने घोषित की 12 सदस्यी टीम, बाहर बैठेगा टीम का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.