Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: 139 रनों की पारी के साथ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। अब वह टेस्ट मैच में लगातार तीन साल एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ने लगातार दो साल एक हजार से ज्यादा रन बनाये थे।

पिछले 3 सालों में हजार से ज्यादा रन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले 3 सालों में रनों का अम्बार लगा दिया है। 2016 में उन्होंने 12 मैच की 18 पारियों में 1215 रन बनाये थे। इसके बाद 2017 में भी कोहली ने 10 मैचों में 1059 रन बनाये थे।

इस साल भी उनके बल्ले ने रन उगलना बंद नहीं किया है। इस साल अभी तक 9 टेस्ट मैच की 17 पारियों में उनके बल्ले से 1018 रन निकले हैं। उनके अलावा इस साल कोई भी बल्लेबाज 750 रन भी नहीं बना पाया है।

मैथ्यू हेडेन के नाम विश्व रिकॉर्ड

लगातार सालों में एक हजार से ज्यादा रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बात करें तो वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन के नाम दर्ज है। उन्होंने 2001-2005 के लगातार एक हजार से ज्यादा रन बनाये थे। उसके बाद इस सूची में बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का नाम आता है।

स्मिथ ने 2014 से 2017 तक लगातार 4 साल हजार से ज्यादा रन बनाये थे। इस साल 4 टेस्ट मैच में स्मिथ ने 225 रन बनाये थे लेकिन बॉल टेम्परिंग की वजह से उन्हें 1 साल के लिए बैन कर दिया गया था।

पहले कप्तान हैं कोहली

विराट कोहली इसके साथ ही ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। ब्रायन लारा, मार्कस ट्रेस्कोथिक और केविन पीटरसन ने भी लगातार तीन या उससे ज्यादा सालों में हजार से ज्यादा रन बनाये थे लेकिन इसमें से कोई भी सभी मैचों में खुद टीम का कप्तान नहीं था।

विराट के पास अभी मौका है कि वह अगले सालों में इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ा सकते हैं और हेडेन के रिकॉर्ड को तोड़ भी सकते हैं।

The post INDvsWI: 139 रनों की पारी के साथ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.