राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम बड़ी जीत से सिर्फ 2 विकेट दूर है. फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज टीम ने टी ब्रेक तक 185 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए हैं. अपनी फिरकी का जादू चला रहे कुलदीप यादव इस पारी में अभी तक पांच विकेट चटका चुके हैं.
वेस्टइंडीज की निराशाजनक बल्लेबाजी

भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 649 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 181 रनों पर ही ढेर हो गयी. रोस्टन चेस ने सर्वाधिक 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. कीमो पॉल 47 रन बनाकर दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे थे. जबकि शीर्ष चार बल्लेबाज 10 के आंकड़े को भी पार करने में कामयाब नहीं हो पाए.
मैच के तीसरे दिन ऑलआउट होने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम एक बार फिर विकेट पर टिकने में कामयाब नहीं हो सकी.
महज 185 रनों के स्कोर पर ही टीम ने 8 विकेट गंवा दिए हैं. क्रीज़ पर शेन डोरिच 13 रन बनाकर मौजूद हैं. टी ब्रेक से पहले देवेन्द्र बिशू आठवें बल्लेबाज के रूप में 9 रन बनाकर आउट हुए.
भारत की शानदार गेंदबाजी
वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर में 2 मेडन निकाल कर 4 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी के खाते में 2 विकेट गए. वहीं उमेश यादव, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.

वहीं दूसरी पारी के दौरान कुलदीप यादव ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 14 ओवर में 2 मेडन डालकर 5 विकेट लिए. इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया.
भारतीय टीम टीम द्वारा पहली पारी में ही बनाए गए विशाल स्कोर में तीन शतक शामिल हैं. पहला शतक डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ के बल्ले से निकला. शॉ ने 134 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरा शतक कप्तान विराट कोहली के बल्ले से आया, उन्होंने 139 रनों की पारी खेली. जबकि आखिरी शतक रविंद्र जडेजा(100) ने लगाया.
The post INDvsWI: पहले टेस्ट मैच में बड़ी जीत से सिर्फ 2 विकेट दूर भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.