भारत दौरे पर आयी वेस्टइंडीज टीम मौजूदा समय में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. इसके बाद पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जिसके लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड द्वारा 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करदी गयी है.
टीम में क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो के नाम शामिल नहीं हैं. जबकि टी-20 में आंद्रे रसेल और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज ऑल राउंडर खेलते हुए नज़र आएंगे.
विश्वकप को ध्यान में रखकर हुआ टीम का चयन

वेस्टइंडीज टीम का चयन अगले वर्ष होने वाले विश्वकप को ध्यान में रखकर किया गया है. मुख्यचयनकरता कर्टनी ब्राउन ने बताया कि
”हम वर्ल्डकप के लिए तैयारी जारी रखे हुए हैं. भारत का दौरा युवा प्रतिभावों के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान कर रहा है. सलामी बल्लेबाज चन्द्रपॉल हेमराज, ऑल राउंडर फेबियन ऐलन और तेज गेंदबाज ओशन थॉमस को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.साथ ही सुनील अंबरीश भी मैदान पर वापसी कर रहे हैं.”
कर्टनी ने बताया कि क्रिस गेल ने भारत दौरे पर वनडे और टी-20 के दौरान अनुपस्थिति की बात कही है. गेल ने इंग्लैंड दौरे और विश्वकप-2019 के लिए अपने मौजूद रहने का संकेत दिया.
आंद्रे रसेल चोट के कारण वनडे टीम से बाहर हुए, जबकि टी-20 में उनका चयन किया गया है. वहीं वनडे टी में चुने गए अल्जारी जोसफ को भारत आने से पहले टेस्ट से गुजरना होगा.

वनडे 15 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम – जेसन होल्डर(कप्तान), फेबियन एलन. सुनील अंबरीश, देवेन्द्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटम्यर, शाई होप, अल्जारी जोसफ, एविन लुईस, एशले नर्स, कीमों पॉल, रोवमन पॉवेल, केमार रोच, मार्लोन सैमुअल्स, ओशन थॉमस.
टी-20 15 सदस्यीय टी-20 टीम – कार्लोस ब्रेथवेट(कप्तान), फेबियन एलन, डरेन ब्रावो, शिमरोन हेटम्यर, एविन लुईस, ओबेड मैकोय, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, खारे पीयेरी, कीरोन पोलार्ड, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशन थॉमस.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: वनडे और टी-20 के लिए 15 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम घोषित, क्रिस गेल ने नाम लिया वापस appeared first on SportzWiki Hindi.