Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: टी-20 की सबसे मजबूत टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम, दिग्गज की होगी वापसी!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टी-20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जिसमें कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को देखते हुए भारतीय टीम में मजबूत टीम उतारना चाहेगी।

आईये आपको बताते हैं कि टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में किस 15 खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है।

बल्लेबाज

रोहित शर्मा

भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाजी का दारोमदार एक बार फिर टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर रहेगी। इंग्लैंड में हुए टी-20 सीरीज के निर्णायक मैच में रोहित ने शतक बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

शिखर धवन

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद धवन को टेस्ट टीम से जरुर ड्रॉप कर दिया गया है, लेकिन सफेद गेंद की क्रिकेट में उनका जलवा अभी भी कामयाब है। एशिया कप में वह मैन ऑफ द सीरीज भी थे।

लोकेश राहुल

भारतीय टीम ने फैसला कर लिया है कि राहुल टीम में बतौर तीसरे सलामी बल्लेबाज रहेंगे। इसका मतलब साफ है उनका प्लेइंग इलेवेन में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। वह टी-20 सीरीज का हिस्सा तो होंगे लेकिन बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।

The post INDvsWI: टी-20 की सबसे मजबूत टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम, दिग्गज की होगी वापसी! appeared first on SportzWiki Hindi.