Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: इंदौर ने नहीं की मेजबानी तो इस शहर में खेला जाएगा 24 अक्टूबर को होने वाला दूसरा वनडे

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जो एकदिवसीय मुकाबला 24 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होने वाला था. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर अब यह बात बीसीसीआई के पास आ चुकी हैं. क्योंकि मुफ्त में मिलने वाले टिकटों को लेकर मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ यानि कि एमपीसीए इस मैच से अपने आपको पीछे खींचता हुआ नज़र आ रहा हैं.

एमपीसीए ने मुकाबले से खींचे अपने कदम

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने बताया हैं, कि इतने कम समय में हमारे लिए 24 अक्टूबर को भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच का आयोजन करना लिए संभव नहीं हैं.

कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स में शिफ्ट हो सकता हैं मैच

अब ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं. अगर ये मैच यहाँ नहीं होगा तो शायद यह मैच कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स में हो सकता हैं. मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने कहा हैं, कि

“इस मैच का कार्यक्रम बदले जाने कि सूचना न तो हमे अभी तक बीसीसीआई से मिली हैं न ही कोई अभी तक हमारे पास ऑफिशियल स्टेटमेंट आया हैं और न ही मुफ्त में टिकट वाली बात पर उनकी तरफ से हमे कोई जवाब आया हैं.”

कनमड़ीकर ने की बीसीसीआई से मांग
जहां एक तरफ कनमड़ीकर ने ये बात साफ़ कर दी हैं, कि उन्हें अभी तक कोई भी किसी भी प्रकार से सूचना नहीं मिली हैं. वही कनमड़ीकर ने अब बीसीसीआई से मांग की हैं, कि बीसीसीआई संविधान के उस नए प्रावधान को लेकर बात साफ़ करे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैचों के अतिथि सत्कार के बारे में बताया गया हैं. उन्होंने ये भी कहा कि स्टेडियम की किसी भी श्रेणी की अधिक से अधिक कुल 10 परसेंट ही लोगों को मुफ्त में दी जाएगी.

बीसीसीआई स्थिति स्पष्ट करे

उन्होंने यह भी कहा, कि

“बीसीसीआई संविधान कि उस बात को साफ़ करे.  यह 10 परसेंट मुफ्त टिकटों का कोटा केवल उन्ही लोगों के लिए हैं. जो राज्य क्रिकेट संघ,या बीसीसीआई से सम्बंधित हैं. उनकी के लिए यह मुफ्त टिकेटों का 10 -10 परसेंट कोटा रखा गया हैं.”

सचिव ने कही अपनी बात

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव ने अपनी बात पूरी तरह से साफ़ कर दी हैं. उन्होंने कह दिया हैं, कि

“हमारा पवेलियन ब्लॉक छोटा हैं. अगर हम मुफ्त टिकट में 10 परसेंट उस कोटे के मुताबिक सारी 720 टिकट अगर बीसीसीआई को सौंप देंगे तो, हम अपने व्यक्तियों को और सरकारी एजेंसियों कि मांगों को किस तरह पूरा कर पाएंगे.”

The post INDvsWI: इंदौर ने नहीं की मेजबानी तो इस शहर में खेला जाएगा 24 अक्टूबर को होने वाला दूसरा वनडे appeared first on SportzWiki Hindi.