भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 अक्टूबर से 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के पहले 2 मैच के लिए भारतीय टीम का एलन भी हो चुका है। 14 खिलाड़ियों की इस टीम में शार्दुल ठाकुर को मौका मिला था लेकिन वह हैदराबाद टेस्ट में चोटिल हो गए थे। अब बीसीसीआई की तरफ से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है।
उमेश यादव लेंगे जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों में शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। हैदराबाद में हुए टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले ठाकुर मैच में अपने दूसरे ही ओवर में चोटिल हो गए थे।

उनके कमर और जांघ के बीच में परेशानी थी। इसके बाद वह पूरे मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उस मैच में उमेश यादव टीम के एकलौते तेज गेंदबाज थे और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी।
मैच में लिए थे 10 विकेट
उमेश यादव में हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट चटकाए थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने विंडीज टीम के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। मैच में 2 बार उन्होंने लगातार 2 गेंदों पर दो बल्लेबाजों को आउट किया लेकिन हैट्रिक से चूक गए।

उमेश को उनके इसी प्रदर्शन का इनाम मिला है। पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि उमेश यादव को शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में शामिल कर लिया जाएगा। अब बीसीसीआई ने भी उसपर मुहर लगा दी है।
गुवाहाटी में पहला वनडे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने आसानी से जीत लिया था। अब 21 अक्टूबर से गुवाहाटी में 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।
दूसरा मैच 24 अक्टूबर को इंदौर में होने वाला था लेकिन अब वह विशाखापत्तनम में होगा। दूसरे मैच के बाद दोबारा भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।
अब इस प्रकार है टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शामी, खलील अहमद, लोकेश राहुल, उमेश यादव
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI: पहले 2 वनडे मैच के लिए घोषित हुई टीम में हुआ बदलाव, शार्दुल ठाकुर की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका appeared first on SportzWiki Hindi.