भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस मैच में सभी की नजरें मयंक अग्रवाल के डेब्यू के तरफ थी, लेकिन उन्हें एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली। घरेलू मैच और इंडिया ए के लिए रनों का अंबार लगा चुके मयंक को प्लेयिंग में जगह नहीं मिलना सभी की समझ से परे है।
कप्तान विराट कोहली को आराम देकर उन्हें टीम में शामिल करने की मांग हो रही थी। अब इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेलना है। आईये आपको 3 कारण बताते हैं क्यों मयंक अग्रवाल को विराट कोहली की जगह हैदराबाद टेस्ट में मौका देना चाहिये थे।
3. एक्सपेरिमेंट का मौका

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम वैसी नहीं है जो भारतीय टीम को टक्कर दे पाए। ऐसे में विराट कोहली की जगह मयंक अग्रवाल को मौका दिया जा सकता था। कोहली को इसके बाद लगातार मैच खेलने हैं और उनकी पीठ की परेशानी पुरानी है।
इस मैच में अग्रवाल को मौका देकर टीम एक्सपेरिमेंट कर सकती थी कि यह अंतरराष्ट्रीय मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच भी नहीं खेला है। यहाँ मौका मिलने की वजह से उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों के अनुभव भी हो जाता।
The post INDvsWI: 3 कारण क्यों मयंक अग्रवाल को दूसरे टेस्ट में देना चाहिए था मौका appeared first on SportzWiki Hindi.