Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: अजिंक्य रहाणे ने कहा बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत से कही थी ये बात तब स्कोर पहुंचा 300 के पार

हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. मैच में भारत की पहली पारी के दौरान अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत के बीच एक महत्वपूर्ण 152 रनों की साझेदारी हुई थी. इसी साझेदारी की मदद से भारतीय टीम वेस्टइंडीज द्वारा पहली पारी में दिए गए लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए 56 रनों की लीड लेने में सफल रही थी.

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में एक समय 162 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत पर आई. पंत अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. पर दूसरे छोर पर मौजूद रहाणे जानते थे की आराम से पारी को आगे बढ़ाते हुए ही बड़े स्कोर तक पहुंचा जा सकता.

रहाणे ने ऐसा ही किया पंत को धैर्य से बल्लेबाजी करने की सलाह दी. जिसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने 300 के पार स्कोर को पहुंचा दिया. रहाणे 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंत ने 92 रन बनाए. रहाणे जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 314 रन पर पहुंच चुका था.

‘पंत को रोकना मुश्किल था’

ऋषभ पंत के साथ अपनी साझेदारी को लेकर रहाणे ने कहा

”ये काफी अच्छी साझेदारी रही. मैं कल उसे(पंत) कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था. पर ये काफी मुश्किल था. हमें पता था कि एक अच्छी साझेदारी उन्हें पीछे धकेल देगी. ये काफी अच्छा रहा की उसने अच्छा खेला. मैं देर तक बल्लेबाजी करना चाहता था. इस पारी से मुझे काफी मदद मिलेगी.”

”मैं कुछ अच्छी आदतों को बनाने की कोशिश कर रह हूं, बस कुछ समय बिताना चाहता हूं. पूरी सीरीज के दौरान हमने अच्छा खेला. सभी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की. इसका क्रेडिट उमेश यादव को जाता है. उसने बेहतर गेंदबाजी की. पहली पारी में 6 विकेट और दूरी में 4 विकेट लिए. बेहद शानदार गेंदबाजी रही.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI: अजिंक्य रहाणे ने कहा बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत से कही थी ये बात तब स्कोर पहुंचा 300 के पार appeared first on SportzWiki Hindi.