भारत और वेस्टइंडीज के बीच भारत की मेजबानी में खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच विशाखापत्तनम में खेला गया। दूसरे मैच में दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त रोमांचक मैच देखा गया जो आखिरकार टाई पर खत्म हुआ।
भारत-वेस्टइंडीज का मैच जबरदस्त रोमांच के बीच हुआ टाई
इस मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा और भारत जैसी मजबूत टीम का वेस्टइंडीज की नई नवेली टीम ने मजबूती से सामना करते हुए सीरीज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने कप्तान विराट कोहली के बेहतरीन शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 321 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के जुझारू प्रदर्शन ने मैच को टाई करना दिया।
ऋषभ पंत दूसरे ही वनडे में कर बैठे अपना कंधा चोटिल
इस पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो वनडे मैचों के बाद भारतीय टीम 1-0 से आगे है। लेकिन इस सीरीज में अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ऋषभ पंत को दूसरे ही मैच में एक खराब अनुभव का सामना करना पड़ा।

ऋषभ पंत इस सीरीज में बतौर बल्लेबाज शामिल किए गए हैं जो विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान लॉंग ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे।
एक कैच लेने के दौरान ऋषभ पंत का कंधा हुआ चोटिल
तभी वेस्टइंडीज की पारी का 36वां ओवर युजवेन्द्र चहल डाल रहे थे। इस ओवर की पहली ही गेंद को बल्लेबाज रोवमैन पावेल ने एक बहुत ही ऊंचा शॉट खेला। इस शॉट पर ऋषभ पंत लॉंग ऑन पर मुस्तैदी से कैच लेने के लिए खड़े थे। ऋषभ पंत ने बेहतरीन जज करते हुए कैच जरूर लिया,

लेकिन इस दौरान उन्हें सीमारेखा का ध्यान नहीं रहा और वो कैच करते हुए बाउन्ड्री रॉ के अंदर पहुंच गए जहां वो एडवरटाइजिंग से अपना कंधा टकरा बैठे और उन्हें एक जबरदस्त चोट लग गई। इसके बाद पंत को फिजियो मैदान से बाहर ले गए। वैसे अभी तक पंत की चोट के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
देखिए वीडियो
OUCH! That would have hurt Pant https://t.co/AhsWQhBw4Z
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) October 25, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- 35.1 ओवर में ऋषभ पंत के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, जाना पड़ा बाहर मैदान से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.