भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरा दिन का खेल राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा हैं. इस तीसरे दिन के खेल में भारत के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने एक ऐसा शानदार कैच किया हैं. जिससे उन्होंने करोड़ो क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीता लिया हैं.
पृथ्वी शॉ ने सिली पॉइंट पर किया एक शानदार कैच

भारतीय टीम की प्रथा हैं, कि जो भी युवा खिलाड़ी टीम में आता हैं. उससे सिली पॉइंट और शार्ट लेग पर फील्डिंग कराई जाती हैं. इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ को भी सिली पॉइंट पर फील्डिंग कराई गई.
उन्होंने इस मुश्किल जगह पर फील्डिंग करते हुए एक शानदार कैच किया हैं. दरअसल, जब वेस्टइंडीज की पारी का 36वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर किरन पावेल स्ट्राइक पर थे.
वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज किरन पावेल ने कुलदीप के इस ओवर की चौथी गेंद को डिफेंस करना चाहा, लेकिन यह उनके बल्ले में लगते हुए सिली पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के पास चली गई.
पृथ्वी शॉ ने भी शानदार तरीके से इस कैच को पकड़ लिया और इस तरह भारतीय टीम को किरन पावेल का विकेट मिल गया. बता दें, कि किरन पावेल ने अपनी टीम के लिए 83 रन बनाये. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके व 4 छक्के लगाये.
बता दें, कि किरन पावेल का विकेट कुलदीप यादव का इस पारी में पांचवा विकेट था. उनका यह पहला 5 विकेट हॉल हैं. मैच के तीसरे दिन ही वेस्टइंडीज टीम की हार निश्चित लग रही हैं.
यहाँ देखे पृथ्वी शॉ के कैच का वीडियो
— Kabali of Cricket (@KabaliOf) October 6, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार कैच पकड़कर भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया.
The post INDvsWI: 35.4 ओवर में शानदार कैच पकड़कर पृथ्वी शॉ ने फिर जीता करोड़ो प्रशंसकों का दिल, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.