Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए चार विकेट पर 364 रन

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का मैच पूरा होने तक भारत ने चार विकेट पर 364 रन बना लिए है। इस मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पृथ्वी साव ने आज अपने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ दिया साव ने 154 गेंद में 19 चौकों की मदद से 134 रन बनाए।

इस गेेंदबाज ने बनाया सबसे अधिक उम्र में हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड

भारत ने टाॅस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और यह निर्णय उसके लिए फायदेमंद साबित हुआ। टीम की और से बल्लेबाजी करने उतरे पृथ्वी साव ने सिर्फ 99 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने 154 गेंद में 134 रन बनाए।

इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने 86 और कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 72 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर ऋषभ पंत 17 रन खेलकर कोहली के साथ मैदान पर है।

इधर भारत की और से पृथ्वी और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े। जिसके बाद कोहली और अजिंक्य रहाणे ने 41 रन बना चैथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की।

अब इंदौर में नहीं बल्कि यहां पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे

इधर मैच की शुरुआत से पहले ही वेस्टइंडीज की टीम को भी बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान जेसन होल्डर टखने में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए। आपकों बता दें की इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हार चुकी है और इसके साथ ही वनडे सीरीज भी हार चुकी है।