भारत और कैरेबियन टीम वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को विशाखापत्तनम में खेला गया। डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्रिकेट का एक बेहतरीन रोमांच देखने को मिला जहां मैच बराबरी पर छूटा।
वेस्टइंडीज के जुझारूपन ने मैच को करवाया टाई
भारत के दौरे पर आयी वेस्टइंडीज की टीम ने लगातार 2 टेस्ट मैच और पहला वनडे मैच बुरी तरह से हारने के बाद इस दूसरे वनडे मैच में एक जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी।

इस पूरे दौरे पर अब तक बैकफूट पर नजर आने वाले मेहमान विंडीज टीम ने दूसरे वनडे मैच में भारत के 321 रनों के जवाब में बढ़िया बल्लेबाजी की। वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए भारत के स्कोर की बराबरी कर मैच को टाई करवा दिया।
महेन्द्र सिंह धोनी का एक शॉट बना मैच में खास
भले ही मैच का परिणाम तो भारत के पक्ष में नहीं रहा लेकिन इस मैच में भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी पर थी।

महेन्द्र सिंह धोनी को इस मैच में आगे बल्लेबाजी करने का मौका मिला जहां वो शुरुआत से कुछ लय में नजर आए। वैसे धोनी मैच में केवल 20 रन का स्कोर ही बना सके।
लंबा छक्का लगाने के बाद धोनी ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
लेकिन इस पारी के दौरान उनका एक शॉट बड़ा ही यादगार रहा जिसने उनके पूराने रूप को दिखाया। भारत की पारी के 38वें ओवर में मर्लोन सेमुअल्स गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की 5वीं गेंद को धोनी ने स्टेपआउट करते हुए गेंदबाज के सिर के ऊपर से एक लंबा छक्का लगाया।

छक्का लगाने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी को बड़ी खुशी का अहसास हुआ जिसको उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया से दर्शाया।धोनी अपने साथी विराट कोहली के सामने इस छक्के के बाद अलग ही रिएक्शन देने लगे जो खास बन गया।
देखिए वीडियो
That is 6 – Vintage MSD! https://t.co/pkcY04w9H5
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) October 25, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- 37.5 ओवर में महेन्द्र सिंह धोनी ने लम्बा छक्का लगाकर विराट के सामने दिया ऐसा रिएक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.