भारत के कप्तान विराट कोहली एशिया कप से आराम करने के बाद वापसी करने को तैयार हैं. विराट कोहली इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से एक बार फिर से वापसी करना चाहेंगे. वहीं दूसरी तरफ कोहली इस टेस्ट मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे, तो आइये जानते है कि कोहली पहले टेस्ट मैच में कौन सा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है:
अजहर का ये रिकॉर्ड चाहेंगे तोड़ना

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली जाने वाले दो टेस्ट मैच की सीरीज़ में कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली अब अजहर को पीछे छोड़ सकते हैं.
कोहली ने अभी तक वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 10 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 10 मुकाबलों मे कैरिबियाई टीम के खिलाफ कोहली के बल्ले से 502 रन निकले हैं.
अजहर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कोहली को अब सिर्फ 38 रन की जरुरत है. अजहर ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 539 रन बनाए हुए हैं.
धोनी से है आगे

कोहली पहले ही पूर्व कप्तान एमएस धौनी के 476 रन से आगे निकल चुके हैं. धौनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. कैरिबियाई टीम के खिलाफ कोहली ने 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उनका बल्लेेबाजी का औसत 38.61 रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का सर्वाधिक स्कोर 200 रन है.
कुछ इस तरह का है कार्यक्रम

वेस्टइंडीज के इस दौरे का पहला टेस्ट मैच राजकोट में 4 अक्टूबर से शुरू होगा. दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में खेला जाएगा.
टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 5 मैचों की वनडे सीरीज और 4 नवंबर से 11 नवंबर तक तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.ऐसे में कोहली इस सीरीज में ये बड़ा कारनामा चाहेंगे और ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे.
The post INDvsWI: पहले टेस्ट मैच में 38 रन बनाते ही विराट कोहली तोड़ सकते हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन का ये बड़ा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.