Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: 3 दिन में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली ने बांधा वेस्टइंडीज के तारीफों के पूल

This series is a good opportunity for youngsters: Kohli

भारतीय टीम ने बड़े ही आसानी से वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतकर सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम कर लिया हैं. भारतीय टीम की इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली काफी खुश दिखाई दिए हैं. कप्तान विराट कोहली ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में भारतीय खिलाड़ियों के जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं.

नहीं सोचा था तीसरे दिन ही मिल जायेगी जीत 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, “हम जब आज सुबह मैदान पर आये थे, तो हम यह उम्मीद नहीं कर रहे थे, कि हम आज तीसरे दिन ही मैच जीत जायेंगे. वेस्टइंडीज ने हमें  कठिन परिस्थितियों में डालकर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया हैं. 

हालाँकि, जिस स्थिति से हमने खुद को निकाला हैं. वह भी काबिलेतारीफ हैं. हमें पहली पारी में 56 रन बढ़त हासिल हुई थी. जो हमारे लिए बोनस रही हैं. उसके बाद हमने गेंद के साथ एकबार फिर शानदार प्रदर्शन किया और ऐसा ही हमें करने की जरुरत भी थी.

हम जहां भी अपने देश में खेलते हैं. वहां की परिस्थितियों को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं, हम जानते हैं, कि विपक्षी टीम को कैसे दबाव में  रखा जाए. हमने सोचा था, कि यह मैच पांचवें दिन तक जा सकता है, लेकिन हमने ऐसा शानदार खेल दिखाया, कि हम आज ही यह जीत डिजर्व करते थे.”

उमेश की गेंदबाजी से हमारे लिए बढ़ गया सिरदर्द 

विराट ने आगे अपने बयान में उमेश यादव की तारीफ करते हुए कहा, “उमेश यादव की गेंदबाजी भी लाजवाब थी. शार्दुल के चोटिल होने के बावजूद जिस तरह उसने गेंदबाजी की हैं उससे उसने हमें दूसरे तेज गेंदबाज और शमी की भी कमी नहीं खलने दी. वह एक ऐसा खिलाड़ी हैं. जो मैदान पर अपना 100 प्रतिशत से अधिक दे रहा है.

हम सभी उसके लिए काफी खुश हैं, उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है और मौके का इंतजार किया है. जहां तक ​​मैं उसे समझता हूं, वह एक मैच विनर गेंदबाज हैं. 

हमें अब बहुत परेशानी होगी, क्योंकि उमेश ने यहां दस विकेट लिए हैं और इंग्लैंड में भी हमारे तीन तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालाँकि यह हमारे लिए एक अच्छा सिरदर्द हैं. “

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI: 3 दिन में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली ने बांधा वेस्टइंडीज के तारीफों के पूल appeared first on SportzWiki Hindi.