Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: अंतिम 3 वनडे मैच से मोहम्मद शमी को बाहर किये जाने पर भड़के लोग, विराट को सुनाई खरीखोटी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहले वनडे मैच भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था. वहीं सीरीज का दूसरा वनडे मैच टाई हो गया था. अब भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के तीन वनडे मैच बचे हैं.

सीरीज का तीसरा वनडे मैच 27 अक्टूबर को पुणे में खेला जाना हैं. वहीं सीरीज का चौथा वनडे मैच मुंबई में खेला जायेगा और पांचवा वनडे मैच त्रिवेंपुरम में खेला जायेगा. पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज बुधवार को हो गया हैं.

भुवी, बुमराह की वापसी, शमी बाहर 

भारत की इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई हैं. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर कर दिया गया हैं. उमेश यादव का प्रदर्शन खराब रहा था, लेकिन इसके बवजू वह भारत की 15 सदस्यी टीम में शामिल हैं.

भारतीय टीम की घोषणा होने के बाद से टीम को लेकर ट्विटर पर तरह-तरह के ट्वीट आ रहे हैं. कुछ लोग जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश हैं, तो वहीं कुछ लोग मोहम्मद शमी के टीम से बाहर होने से नाराज हैं.

यहाँ देखे ट्विटर प्रतिक्रिया 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: अंतिम 3 वनडे मैच से मोहम्मद शमी को बाहर किये जाने पर भड़के लोग, विराट को सुनाई खरीखोटी appeared first on SportzWiki Hindi.