Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- 48.1 ओवर में विराट कोहली के छक्के पर बॉल ब्वॉय ने पकड़ा बेहतरीन कैच, देख यकीन करना मुश्किल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रोमांच के बीच बराबरी पर छूटा।विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में रोमांच भरपूर देखने को मिला जहां मेहमान विंडीज की टीम की ओर से इस दौरे पर पहली बार कुछ अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।

विशाखापत्तनम वनडे मैच हुआ बराबरी पर खत्म

वेस्टइंडीज की टीम के लिए माना जा रहा था कि दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप हो सकता है लेकिन विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में मेहमान टीम ने खूब प्रदर्शन किया।

भारत ने गुवाहाटी के पहले वनडे मैच में बुरी तरह से शिकस्त देने के बाद वेस्टइंडीज के सामने दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए। लेकिन विंडीज ने इस बड़े लक्ष्य का बहुत ही शानदार अंदाज में पीछा करते हुए पार तो नहीं कर सके लेकिन मैच को टाई करवा लिया।

विराट कोहली के शॉट पर बॉल ब्वॉय का शानदार कैच

इस मैच का सबसे खास आकर्षण विराट कोहली साबित हुए। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर से सैकड़ा जड़ दिया। विराट कोहली ने 129 गेंदों में 157 रनों की नाबाद पारी खेली।

विराट कोहली की पारी के आगे विंडीज के गेंदबाज और फील्डर तो असहाय नजर आए लेकिन मैदान में मौजूद बॉल ब्वॉय ने विराट कोहली के छक्के पर कैच लेकर हर किसी का दिल जीत लिया।

बाउन्ड्री रॉ के पार खड़े बॉल ब्वॉय का वेलजज कैच

भारत की पारी का 48वां ओवर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच करने आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने लॉंग ऑफ की दिशा में बेहतरीन हवाई शॉट खेला।

इस शॉट को पकड़ने का विंडीज के फील्डरों के पास तो कोई मौका नहीं था लेकिन वहां बाउन्ड्री रॉ के उधर खड़े एक बॉल ब्वॉय ने कैच कर हर किसी का दिल जीत लिया।

देखिए वीडियो

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI- 48.1 ओवर में विराट कोहली के छक्के पर बॉल ब्वॉय ने पकड़ा बेहतरीन कैच, देख यकीन करना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.