राहुल का डक पर आउट होना

आज मैच में राहुल कुछ ख़ास नही कर सके और डक पर आउट हो गए. इस दौरान भारत का स्कोर सिर्फ 3 रन था. राहुल को आउट कर के वेस्टइंडीज ने एक अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद पुजारा और शॉ ने टीम को संभाला.
पुजारा और शॉ ने जोड़े रिकार्ड्स रन

दुसरे विकेट के लिए पुजारा और शॉ ने 206 रन की साझेदारी की. इस दौरान शॉ ने अपना शतक भी पूरा किया. इस साझेदारी की वजह से भारत को एक बड़ा स्कोर बनाने की नींव भी मिली.
पृथ्वी शॉ का डेब्यू शतक

मुंबई के वंडर बॉय ने आज के मैच में सबको हैरान कर दिया. उन्होंने मात्र 99 गेंदों में ही शतक पूरा किया. उनकी काउंटर अटैकिंग की दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को इस मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया. शॉ की बल्लेबाज़ी का असर था कि भारत ने पहले दिन में 364 रन बना दिए.
रहाणे और कोहली की शतकीय साझेदारी

232 पर तीन विकेट गिरने के बाद रहाणे और कोहली ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 105 रन जोड़े. इस दौरान रहाणे एक बार फिर से शुरुआत का फायदा नही उठा सके और 42 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद एक बार फिर से सारी जिम्मेदारी कोहली पर आ गई.
विराट कोहली ने लगाया फिर से अर्धशतक 
विराट कोहली आज के गेदबाजों के लिए सिरदर्द बन गए है. आज के दिन भी कोहली मैदान पर टिक गए है. इस दौरान कोहली ने 137 गेंदों में 71 रन बना लिए है. ऐसे में उम्मीद है कि कल विराट अपना शतक बना देंगे.
The post INDvsWI: पहले टेस्ट मैच के पहले दिन चर्चा में रही ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.