Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: पृथ्वी शॉ ने 56 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम

Rajkot Test: India's strong start with Shaw, Pujara's century partnership

भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में दो मैचों के टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

इस मैच में भारत में युवा बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ को खेलने का मौका दिया। यह उनका पहला टेस्ट है। इससे पहले उन्हें इंग्लैंड दौरे पर भी टीम में शामिल किया गया था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।

बनाया तेज अर्धशतक

पृथ्वी शॉ अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पारी की तेज शुरुआत की। पृथ्वी ने शुरुआत से ही वेस्टइंडीज तेज गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू कर दिया। उन्होंने इसी बीच अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

पृथ्वी ने 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस पारी में 7 चौके लगाये। इसके साथ ही वह डेब्यू मैच में अर्धशतक बनाने वाले भारत के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं।

डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक

भारत के लिए अपने डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड युवराज ऑफ़ पटियाला के नाम दर्ज है। उन्होंने 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इस सूची में उनके बाद हार्दिक पांड्या का नाम है। पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ 48 गेंदों में 50 रन बनाये थे।

तीसरे नंबर पर शिखर धवन का नाम आता है। धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाया था। चौथे नंबर पर अब पृथ्वी शॉ का नाम आया गया है।

शतक की उम्मीद

लंच के समय तक पृथ्वी 74 गेंदों में 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। सभी को उनसे शतक की उम्मीद है। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक लगाया था। पृथ्वी शतक लगा देते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

सचिन ने 17 साल और 107 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में शतकीय पारी खेली थी। सभी सचिन के बाद इस सूची में कपिल देव का नाम आता है। उन्होंने 20 साल और 18 दिन की उम्र में शतक बनाया था।

The post INDvsWI: पृथ्वी शॉ ने 56 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम appeared first on SportzWiki Hindi.